भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में YEIDA की परियोजनाओं का प्रदर्शन, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया स्टॉल का निरीक्षण
दिल्ली, रफ़्तार टूडे। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उत्तर प्रदेश पवेलियन की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्राधिकरणों के स्टॉल का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित परियोजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्य सचिव ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के स्टॉल का भी अवलोकन किया। स्टॉल पर प्रदर्शित परियोजनाओं और उनके पोस्टर्स के माध्यम से प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं की जानकारी ली
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने YEIDA के स्टॉल पर जेवर एयरपोर्ट परियोजना, औद्योगिक क्लस्टर्स की प्रगति और मेडिकल डिवाइसेज पार्क सहित विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए पोस्टर्स का अवलोकन किया और प्राधिकरण की विकास परियोजनाओं की सराहना की। इस दौरान मुख्य सचिव ने नई परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। व्यापार मेले में YEIDA की ओर से क्षेत्र में विकसित हो रही औद्योगिक एवं आधारभूत संरचनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

CEO राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत
प्रदर्शनी स्थल पर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने मुख्य सचिव एसपी गोयल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के एसएसओ नंदकिशोर सुंदरियाल, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में YEIDA की परियोजनाओं का प्रदर्शन क्षेत्र में हो रहे औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं और प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Comments (0)
Leave a Comment