लखनऊ, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अचानक आई बेमौसम बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी की सड़कों से लेकर विधानसभा परिसर और मुख्यमंत्री आवास तक पानी ही पानी भर गया है। खबरों के मुताबिक, विधानसभा परिसर के गेट नंबर 7 पर भीषण जलभराव हो गया है, और सीएम योगी आदित्यनाथ को गेट नंबर 1 से सुरक्षित निकालना पड़ा।
सत्ता के केंद्र में इस बाढ़ जैसी स्थिति ने सरकारी कार्यों को प्रभावित कर दिया है। विधानसभा सचिवालय के कमरों में भी पानी घुस गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज थम सा गया है। सीएम आवास के बाहर भी पानी की भरमार ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

इस अप्रत्याशित बारिश के कारण राजधानी लखनऊ में लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं और राहत कार्यों की तुरंत जरूरत महसूस की जा रही है। सभी की नजरें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जो इस जलप्रलय से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ्तार टुडे को लाइक करें।
हैशटैग #CM #CMYogi #Secratery #Lucknow #LucknowNews #HeavyRain #लखनऊबाढ़ #YogiAdityanath #BlackcatCommando #Security


Comments (0)
Leave a Comment