बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, विधायक तेजपाल नागर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से 16 नवंबर 2026 को गौतमबुद्ध नगर की दादरी और जेवर विधानसभा में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
दादरी विधानसभा की बैठक का आयोजन मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, दादरी में किया गया। वहीं, जेवर विधानसभा की बैठक में भी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। दोनों बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
।
समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: अभिषेक शर्मा
बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि जब संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा, तभी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें। सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी निर्णयों की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का संदेश दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एक साझा लक्ष्य के साथ सक्रिय करना रहा।

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, दादरी विधानसभा प्रभारी गोपाल अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, बिजेन्द्र भाटी, देवेन्द्र बैसला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, राजे कसाना, महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, धर्मेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सतेन्द्र नागर, विकास चौधरी, देवा भाटी, संजीव शर्मा, राजीव सिंघल, चन्द्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, मुकेश भाटी, दिनेश भाटी, गायत्री तिवारी, रजनी तोमर, महेन्द्र नागर, भिखारी सिंह, वंदना वानखेड़े, अजयन्द्र नागर और विजय गौतम सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठकों के माध्यम से भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा 'सशक्त संगठन, विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को धरातल पर उतारने का संदेश दिया।

Comments (0)
Leave a Comment