ग्रेटर नोएडा घंघोला में 130 से 650 वर्ग मीटर तक के भूखंड आवंटित, लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को मिली बड़ी राहत
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर बड़ी राहत दी है। सोमवार को घंघोला में 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को सीधे जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बड़ी राहत है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में भूखंडों के ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई।
90 भूखंडों का निकाला गया ड्रॉ
दरअसल, गुलिस्तानपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। अब प्राधिकरण ने किसानों को भूखंड आवंटित कर दिए हैं। गुलिस्तानपुर के किसानों के कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। सोमवार को इन भूखंडों का ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए।

एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में पूरी हुई प्रक्रिया
भूखंडों के ड्रॉ और आवंटन की प्रक्रिया के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से गुलिस्तानपुर के किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित छह फीसदी आबादी भूखंडों का लाभ मिल सका है। साथ ही यह कार्रवाई किसानों से जुड़े लंबित आवंटन मामलों को निस्तारित करने की दिशा में प्राधिकरण के प्रयासों को भी दर्शाती है।

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
आवंटन और ड्रॉ की प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से गुलिस्तानपुर के किसानों को लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का लाभ मिल गया।

Comments (0)
Leave a Comment