ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं स्थानिक आयुक्त रवि कुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

डॉ. बलकार सिंह को मिली कमान; ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया CEO नियुक्त किया गया 

वहीं, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया CEO नियुक्त किया गया है। उन्हें स्थानिक आयुक्त के साथ आयुक्त, एनसीआर की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस नियुक्ति के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नेतृत्व में बदलाव होगा।

ACEO प्रवीण वर्मा बने शामली के जिलाधिकारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रवीण वर्मा का भी तबादला किया गया है। उन्हें शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.