ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में GRAP-3 के नियमों की अनदेखी, सेक्टर एक्सयू-1 में निर्माण कार्य से उड़ रहे धूल के गुबार

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP-3 लागू होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्यों के दौरान नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर एक्सयू-1 में सड़क निर्माण, नाली निर्माण और मिट्टी की खुदाई का कार्य लगातार जारी है। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से आसपास की सड़कों पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के उपायों की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सड़कों पर उड़ती धूल से आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में GRAP-3 के दौरान निर्माण गतिविधियों पर लागू नियमों के पालन और धूल नियंत्रण के प्रभावी इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सेक्टर एक्सयू-1 में चल रहे सड़क, नाली निर्माण और मिट्टी की खुदाई के कार्यों के दौरान धूल को रोकने के पर्याप्त उपाय किए जाने की आवश्यकता है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।