गाजियाबाद, रफ़्तार टुडे। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने अपने पिता स्व. महेंद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव चिपियाना बुजुर्ग गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर उन्होंने सुंदरकांड का पाठ, हवन और वृक्षारोपण कर प्रसाद वितरण भी किया। 12 जुलाई दिन शुक्रवार को आपने पैतृक ग्राम चिपियाना बुजुर्ग गौतमबुद्धनगर के श्री बालाजी विलाज में मनवीर चौधरी ने अपने पिता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया।
इसके बाद हवन पूजा आदि के बाद गांव में ही उन्होंने सभी संबंधी एवं मित्रों के साथ मिलकर नीम, पीपल, पिलखन , बरगद और जामुन के 200 फलदार और छायादार वृक्ष लगाए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध टीसीरीज कलाकार राजू हंस ने अपने भजनों से स्व महेंद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने हवन में आहुति देकर स्व. महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यक्रम में आए हुए प्रत्येक व्यक्ति ने एक-एक पौधा अपने बुजुर्गों के नाम से लगाया । साथ ही मनवीर चौधरी के द्वारा दो व्यक्ति इन वृक्षों की देखभाल के लिए नियुक्त भी किये गए।

इस अवसर पर चिपियाना बुजुर्ग गांव के ही रहने वाले समाजसेवी विजय चौधरी ने बताया कि बुजुर्गों के नाम एक वृक्ष की जो मुहीम आज मनवीर चौधरी ने शुरू की है ये आगे चलकर धरा के लिए वरदान साबित होगी। यदि इससे प्रेरित होकर प्रत्येक व्यक्ति एक-एक वृक्ष भी लगाएगा तो धरा को हरा भरा होने में देर नहीं लगेगी और इससे दिन प्रतिदिन बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग भी कम होगी। गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के रहने वाले सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि स्व. महेंद्र सिंह बहुत ही सरल और विवेकशील इंसान थे और यही गुण उनके पुत्र मनवीर चौधरी में भी है। मनवीर चौधरी ने बताया कि मेरे पिता ने सदैव मुझे जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी । साथ ही उन्होंने मुझे सिखाया कि सभी से अच्छा व्यवहार करने पर ही इंसान की सामाजिक उन्नति होती है। मनवीर चौधरी ने पुण्यतिथि में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हिंडन विहार श्री शिव बालाजी धाम मंदिर के महंत मछंदर पुरी महाराज, सेल टैक्स कमिश्नर ए के दोहरे, धन सिंह सेंगर, जज ए बी सिंह, आरके सिंह ,रविंद्र रिहानी ,सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष गर्ग, जी सी गर्ग,बासुदेव तिवारी, गौरव बंसल सुनीता भाटिया, राजीव चतुर्वेदी , श्यामलाल शर्मा, श्रवण कुमार , विनय कक्कड़ अमित शर्मा, ऋषभ भारद्वाज, पिंटू तोमर, रामनिवास यादव ,दिनेश यादव ,सचिन शर्मा मनीष शर्मा सहित सैकड़ो संबंधी एवं मित्रगण मौजूद रहे।

Comments (0)
Leave a Comment