गाजियाबाद, रफ़्तार टुडे। व्यापारी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सोनू पाठक ने मंगलवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर दूधेश्वरनाथ भगवान का रूद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान के अभिषेक के बाद उन्होंने मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते हुए सोनू पाठक

व्यापारी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सोनू पाठक ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर की पूरे विश्व में पहचान बना दी है। पूरे विश्व के श्रद्धालु मंदिर में आकर भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान भी उनके सभी कष्ट व दुख दूर कर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। उन पर भगवान दूधेश्वर नाथ की विशेष कृपा है। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज का आशीर्वाद भी उन्हें निरंतर मिलता रहता है।