ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी उर्फ बब्बल भाटी का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

जिले भर में मनाई गई खुशी

हरेंद्र भाटी के जन्मदिन के मौके पर जिले के लोगों ने भी इस खास दिन को धूमधाम से मनाया। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिले के सम्मानित नागरिक भी मौजूद थे।

विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस आयोजन में भूपेंदर भाटी तिलपता, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास भनौता, अमित नागर, विनीत रोषा, एडवोकेट सार्थक यादव, एडवोकेट आर्यन भाटी, रणवीर प्रधान जी, हरेंद्र नागर, भाजपा नेता गौरव गोयल, मनोज भारद्वाज, और भाजपा नेता शैलेष गर्ग जैसे कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने इस समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।

पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र भाटी को उनके जीवन के इस खास मौके पर सभी ने मिलकर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे जीवन की कामना की। इस मौके पर केक काटा गया और सभी ने मिलकर इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


Tags: #HarendraBhatiBirthday #SamajwadiParty #GreaterNoida #RaftarToday #AkhileshYadav #ShivpalYadav #BJPLeaders #GreaterNoidaNews #UPPolitics

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)