अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST

सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 12 साल की बच्ची अपने भाई और नानी के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। उसके परिजनों की मौत हो चुकी है। रविवार को बच्ची ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय अंकल उसे 20 रुपये और चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुलाते थे। जहां वह उसके साथ दुष्कर्म करते थे। 

फाइल फोटो

फाइल फोटो

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 12 साल की बच्ची को चॉकलेट और 20 रुपये देने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के परिवार वालों बताने पर पुलिस से इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं शाहीन बाग इलाके में एक युवती ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 12 साल की बच्ची अपने भाई और नानी के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। उसके परिजनों की मौत हो चुकी है। रविवार को बच्ची ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय अंकल उसे 20 रुपये और चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुलाते थे। जहां वह उसके साथ दुष्कर्म करते थे। 

घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। परेशान होकर उसने रविवार को सारी बात अपनी नानी से बता दी। उसकी नानी ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 



Source link