नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंडोली जेल से चल रहे रंगदारी रैकेट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने लाजपत नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर से बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। जेल में बंद बदमाश बिल्डर और कारोबारी से रंगदारी मांगने के लिए फोन करता था, जबकि बाहर मौजूद गैंग के अन्य सदस्य पीड़ित को धमकाते थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी अभिषेक मशीह, दक्षिणपुरी निवासी रोहित सिंह और संगम विहार निवासी शिब्बू के रूप में हुई।
23 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जसमीत ने बताया वह अपने पार्टनर हरपाल के साथ रियल इस्टेट का कारोबार करता है। इनका कार्यालय लाजपत नगर में है। उनके पास एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया था। जिसमें लिखा था “भाई मैं नहीं अब आप खुद फोन करोगे”। उन्होंने मैसेज को इग्नोर कर दिया।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment