नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विश्वविद्यालय में (डीयू) में दूसरी कटऑफ के तहत आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रिंसिपल के द्वारा मंजूर किए गए 10,591 छात्रों के पास एडमिशन फीस जमा करने के लिए शुक्रवार रात 11.59 बजे तक का मौका है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में 70,000 सीट है। वहीं पहली और दूसरी कटऑफ को मिलाकर 1,18,878 छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 49 हज़ार छात्रों ने एडमिशन सुनिश्चित करा लिया है। इसके अलावा शेष अन्य प्रिंसिपल के द्वारा एडमिशन मंजूर किए गए छात्रों के पास एडमिशन शुल्क जमा करने के लिए रात 11.59 बजे तक का समय है। वहीं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन फीस जमा कर अपना एडमिशन सुनिश्चित करा सकते हैं। बता दें कि डीयू में दाखिले के लिए तीसरी कट ऑफ 16 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...


Source link