फरीदाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक राजेश नागर । - Dainik Bhaskar

खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक राजेश नागर ।

तिगांव में आयोजित चौथी आल इंडिया ओपन ड्रॉप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेश नागर ने किया। विधायक ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का चहुंमुखी विकास होता है। हरियाणा सरकार खेलों का विकास कर रही है। आज गांव गांव में व्यायाम शालाएं और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। जिससे कि युवाओं का रुख खेलों की ओर बढ़ सके। उन्हें बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आजकल तो खेल एक प्रोफेशन के रूप में भी देखे जाने लगे हैं।

नागर ने कहा कि आजकल खेलों से पैसा और नौकरी दोनों प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे किसी खेल को पसंद करते हैं तो उसे उसके अनुकूल माहौल दें। क्या पता उनमें से कोई भाला फेंकने वाला नीरज चोपड़ा या निशानेबाज़ सिंघराज अधाना निकल जाए। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार पूरे देश में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम राशि देने वाला राज्य बन गया है। इस अवसर पर जेपी अधाना, महावीर, राजू अधाना, तेज सिंह अधाना मेंबर, मनीष अधाना, जग्गी वाईस ब्लॉक चेयरमैन, महेंद्र अधाना, सुरजीत अधाना, हाकम, सोमबीर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...


Source link