रोहतक19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन घायल दुल्हन तनिष्का।
हरियाणा के रोहतक जिले में हुए दुल्हन गोलीकांड में तीन दिन से ज्यादा का समय बीत गया है। मगर मुख्य आरोपी साहिल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी साहिल सांपला का रहने वाला है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही दुल्हन तनिष्का भी सांपला की रहने वाली है।
वहीं आरोपी साहिल की गिरफ्तारी न होने से सांपला निवासियों में भय और रोष का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते सांपला में ग्रामीणों की पंचायत चल रही है, जिसमें कड़ा फैसला लिया जा सकता है। लोगों में भय है, क्योंकि आरोपी साहित आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है।
हालांकि पंचायत दो दिन पहले सांपला थाना प्रभारी से मिलकर साहिल की गिरफ्तारी की मांग कर चुकी हैं। साथ ही दो दिन का समय देते हुए आगामी रणनीति बनाने के लिए आज के दिन पंचायत कर बड़ा फैसला लेने के बारे में भी बताया था। पंचायत में 250 से ज्यादा लोग शामिल हैं।

पुलिस अफसर बनने का था तनिष्का का सपना
पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही तनिष्का स्कूल समय से ही पुलिस अफसर बनने का सपना देख रही थी। वह अकसर घर पर पुलिस की बड़ी अधिकारी बनने की बात कहती थी। मगर परिजनों के मुताबिक उक्त आरोपी साहिल पिछले काफी समय से तनिष्का को परेशान कर रहा था।
तनिष्का का इलाज कर रहे पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उसकी गर्दन में छह से सात सेंटीमीटर का बड़ा छेद हो गया है। गर्दन में लगी गोली ने उसकी छाती को काफी नुकसान पहुंचाया है। एक गोली उसकी सांस और खाने की नली के पास फंसी हुई है। दूसरी गोली बाईं साइड की पसली में फंसी हुई है।
जबकि एक गोली बाईं साइड के पेट के निचले हिस्से में खून की नली में दबी हुई है। यह गोली सीटी स्कैन में ट्रेस हो चुकी है, लेकिन अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि इन्हें निकाला जा सके। गोली लगने के कारण बाई साइड डायफ्रेम में तीन छेद हो चुके हैं। लीवर का हिस्सा और पेट में खून की तिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। बड़ी आंत और खाने की थैली से भी गोली आरपार निकली हुई है। दाईं साइड का जबड़ा भी टूट चुका है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment