सूरजपुर, रफ़्तार टुडे। सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में ऐतिहासिक बाराही मेला प्रांगण में भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ सूरजपुर के दशहरा महोत्सव की तैयारियों का शंखनाद हो गया। भूमि पूजन की रस्म मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित रहे।
मुख्य अथिति:
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में केपी कसाना, सुभाष भाटी, दिवेश भाटी, पंकज रौशा, सुनील चावड़ा, सिंह राज भाटी जैसे कई बड़े नाम शामिल थे, जिन्होंने भूमि पूजन में आहुति दी और आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतवीर भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन और भी ज्यादा भव्य रूप में किया जा रहा है, जिसमें गुजरात, इंदौर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के थिएटर कलाकार रामलीला को नए अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।

महासचिव एडवोकेट सतपाल शर्मा ने जानकारी दी कि रामलीला मंचन में इस साल अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जहां भव्य एलईडी स्क्रीन की मदद से लीला का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसमें भगवान राम की अद्भुत गाथा का नाटकीय प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। सूरजपुर का यह दशहरा महोत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि:
इस आयोजन में विनोद पंडित, केडी गुर्जर, हरीश नागर, सगीर सैफी, अब्दुल हमीद, यूनुस अली भाटी, सलीम डीलर, रूपेश चौधरी, पंडित राजेश ठेकेदार, और अजय शर्मा जैसे गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
लक्ष्मण सिंघल ने क्या कहा?
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रबंधक लक्ष्मण सिंघल ने कहा, "सूरजपुर का दशहरा महोत्सव क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो हर साल लोगों में अपार उत्साह पैदा करता है। इस बार के आयोजन में हम विशेष थिएटर कलाकारों और तकनीकी नवाचारों को शामिल कर रामलीला को और भी ज्यादा भव्य और प्रभावशाली बनाने जा रहे हैं।"
हैशटैग्स: SurajpurRamleela #DussehraMela2024 #SanskritikMahotsav #GreaterNoidaEvents #RaftarToday #Ramleela2024 #CulturalHeritage #SurajpurEvents #RamleelaFestival #AdarshRamleelaCommittee #NoidaNews #RaftarTodayNews
? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment