सार
उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। एग्जाम दो दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा एसएससी GD की लिखित परीक्षा की भी शुरुआत हो चुकी है जो 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेंगे।ख़बर सुनें
विस्तार
इस सप्ताह के महत्वपूर्ण टॉपिक्स
उत्तर. रानी गाइदिन्ल्यू का जन्म 26 जनवरी 1915 को मणिपुर राज्य के तामेंगलोंग जिले के ताओसेम उप-मंडल के लुआंगकाओ गांव में हुआ था। वे 13 साल की उम्र में जादोनांग से जुड़ी हुई थीं और उनके सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आंदोलन में उनकी लेफ्टिनेंट बन गईं। उन्हें 1926 या 1927 के आसपास जादोनांग के साथ उनके चार साल के जुड़ाव ने अंग्रेजों के खिलाफ सेनानी बनने के लिए तैयार किया। हाल ही में जनजातीय मंत्रालय की ओर से इनके पर मणिपुर में संग्रहालय की आधारशिला रखी गई है। इस परियोजना के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
2. किस समाजसेवी संस्था को ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार’ 2021 से नवाजा गया है?
उत्तर. ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा ’इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसने समाज सेवा,निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। इस बार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था 'प्रथम' को साल 2021 के 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' के लिए चुना गया है।
3. राष्ट्रपति ने अभिनंदन वर्धमान को किस लिए ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया है?
उत्तर. भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को ‘वीर चक्र’ दिया गया है। अभिनंदन वर्धमान ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था। उस समय अभिनंदन विंग कमांडर थे।
4. अब आंध्र प्रदेश की कितनी होंगी राजधानियां?
उत्तर. इसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी होने का प्रावधान था। सरकार के इस विधेयक को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन अब आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि अब अमरावती ही राज्य की केवल एक राजधानी होगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस ऐलान के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल ने तीन राजधानियों के विधेयक को वापस लेने और उच्च न्यायालय को निर्णय की सूचना देने का फैसला भी लिया है।
5. हाल ही में भारतीय नौसेना में कौन-सा एक नया विध्वंसक युद्धपोत शामिल हुआ है? क्या हैं इसकी खूबियां।
उत्तर. भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ‘विशाखापट्टनम’ को सेवा में शामिल कर लिया गया है। इसे 21 नवंबर 2021 को बेड़े में कमीशन किया गया है। खास बात ये है कि विशाखापट्टनम को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है। आईएनएस विशाखापट्टनम को 75 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गई कई तकनीक भी पूरी तरह स्वदेशी है। आइएनएस विशाखापट्टनम मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी राकेटों से लैस है। यह युद्धपोत सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और घातक हथियारों तथा सेंसर से पूरी तरह लैस है। आइएनएस विशाखापत्तनम का निर्माण स्वदेशी स्टील डीएमआर 249ए का उपयोग करके किया गया है।
सफलता के साथ करें तैयारी
Source link

Comments (0)
Leave a Comment