नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं की टर्म-1 की परीक्षा जारी है। 12वीं का शुक्रवार को अंग्रेजी का पेपर था, जिसे काफी कठिन व लंबा बताया गया है। पेपर करने के बाद केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा अनुश्री गुप्ता ने कहा कि पेपर काफी कठिन और लंबा था। प्रश्न भी कठिन और लंबे थे। यहां तक कि पेपर में अधिकांश विकल्प समान थे, जिसके कारण उनको समझने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा।
वहीं माउंट आबू पब्लिक स्कूल रोहिणी की आरती गुलानी का कहना है कि अंग्रेजी के पेपर की काफी कठिन था। पेपर में अभिव्यक्ति आधारित प्रश्न थे, जिन्हें अध्यायों और तार्किक तर्क के गहन अध्ययन की आवश्यकता है। पेपर में कुछ विकल्प काफी समान थे, इसलिए काफी संख्या में छात्र उनको समझने में भ्रमित हो रहे थे।
अन्य छात्रों का कहना है कि पेपर के कई सेक्शन काफी कठिन थे। वहीं एक शिक्षक का कहना है कि पेपर को देखते हुए औसत छात्र 30 से 35 के बीच स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। उच्चतम स्कोर 38 के आसपास हो सकता है। पेपर में पूर्ण अंक थोड़ा मुश्किल है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment