नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के एक ड्रग्स सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। इससे 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 80 लाख कीमत है। आरोपी का नाम आविद उर्फ आबिद खान है। वह बरेली जिले की तहसील का रहने वाला है। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया 32 वर्षीय ड्रग्स सप्लायर को एक सूचना पर पकड़ा गया है।

इसे एनएच 8, रजोकरी फ्लाईओवर के नजदीक रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेप लगाकर दबोचा। आरोपी के परिवार में तीन भाई और पांच बहनें थी। 12/13 साल की उम्र में ही वह दिल्ली आ गया था। शुरु में इसने कापसहेड़ा इलाके की एक जरी की फैक्टरी में काम किया। आरोपी बेहरा निवासी युनूस और मुफीद से हेरोइन लेकर एनसीआर के एरिया में बेचता था।

खबरें और भी हैं...


Source link