गुरुग्राम17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रोटी के माध्यम से दिखाई अपनी कला का प्रदर्शन किया।
- इस कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के कुलपति डीएनएस कुमार ने किया
विश्व रोटी दिवस के अवसर पर सुशांत यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स द्वारा 13 देशों की अलग-अलग डिश अलग-अलग देशों के स्वादानुसार तैयार की। दुनियाभर में 16 अक्टूबर को एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम मनाया जाता है और अलग-अलग देशों के समुदायों को विशेष काम और बेकर्स के परिश्रम को पहचानने के लिए सम्मानित भी किया जाता है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने रोटियों के माध्यम से ही अपनी कला का भी प्रदर्शन किया
गुड़गांव में वैटेल इंडिया कैंपस छात्रों को कौशल-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व रोटी दिवस और अंतरराष्ट्रीय बावर्ची दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डीएनएस कुमार के कुलपति सुशांत विश्वविद्यालय व शैफ वंशिका भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी की नेतृत्व टीम ने ब्रेड्स को क्रियान्वित करने और इतनी सटीकता और कुशलता के साथ प्रदर्शन के लिए छात्रों की सराहना की गई। इस दिन पूरी दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों और महाद्वीपों में तैयार की गई सैकड़ों प्रकार की रोटियों के प्रकारों को लेकर जश्न मनाने का चलन है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इन ब्रेड पर गहन शोध किया, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सामग्री की खरीदकर इन व्यंजनों को थोक में बनाने का बहुत ही सावधानीपूर्वक काम किया।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment