Noida, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक सफाईकर्मी ने शव रखने वाले डीप फ्रीजर रूम को अय्याशी का अड्डा बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफाईकर्मी एक महिला के साथ अपत्तिजनक हालत में है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी ने डीप फ्रीजर रूम में एक कॉलगर्ल को बुलाकर यह शर्मनाक हरकत की। यही नहीं, वीडियो में यह भी देखा गया कि महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टर के कमरे के बाहर टॉयलेट किया।

https://twitter.com/raftartoday/status/1826496637532811454?s=19
रफ़्तार टुडे का ट्विटर अकाउंट

वीडियो के वायरल होने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाईकर्मी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस घटना ने पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

**#Noida #NoidaPostmortemHouse #Obscenity #RaftarToday