Greater Noida West, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम (Gaur Saundaryam) सोसायटी में मंदिर की घंटी की आवाज़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोसायटी के एक निवासी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ईमेल के जरिए शिकायत की, जिसमें उन्होंने मंदिर की घंटी की तेज आवाज़ से होने वाली असुविधा का जिक्र किया।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद बोर्ड ने गौर सौंदर्यम के AOA को मंदिर की घंटी की आवाज़ को नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए।

https://twitter.com/raftartoday/status/1826567440488120818?s=19
रफ़्तार टुडे का ट्विटर अकाउंट

यह घटना ग्रेटर नोएडा में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि यह पहली बार है जब मंदिर में घंटी बजाने की शिकायत किसी सरकारी बोर्ड तक पहुंची है। इस निर्णय के बाद स्थानीय निवासियों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इस आदेश का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई इसे धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बता रहे हैं।

**#GreaterNoidaWest #GaurCity #UPPollutionBoard #RaftarToday

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)