अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 08:13 AM IST

सार

कापसहेड़ा के दो वाटिका से बदमाश लाखों के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। एक पीड़ित दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। 

फाइल फोटो

फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में शादी और सगाई समारोहों में मेहमान बनकर आए बदमाश लगातार चोरी की वादरातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश दो समारोहों से लाखों रुपये के गहने अैर नकदी उड़ा चुके हैं। पीड़ितों में दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भरथल गांव निवासी अश्वनी कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती द्वारका जिले के कंट्रोल रूम में है। गत बृहस्पतिवार को उनके बेटे उपेंद्र की सगाई थी। समारोह का आयोजन कापसहेड़ा स्थित सुभम गार्डन में किया गया था। तय समय पर परिवार के सदस्यों के साथ मेहमान आ गए थे। 

सभी सदस्य समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान उनलोगों ने देखा कि उनका एक बैग गायब है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अश्वनी ने बताया कि बैग में लाखों रुपये कीमत के गहने, अलमारी और स्कूटी की चाबी के अलावा एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने छानबीन में पाया कि समारोह स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को घटना की कोई फुटेज नहीं मिली। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link