नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। चौथी कट ऑफ के तहत दाखिले के लिए आवेदन करने की मंगलवार को आखिरी तारीख थी। स्नातक पाठ्यक्रम की 70 हज़ार सीट पर 63 हज़ार से अधिक छात्र एडमिशन सुनिश्चित करा चुके हैं। डीयू में बीएमएस, बीबीई और बीबीए पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कई कॉलेजों में चौथी कट ऑफ के पहले दिन बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स कोर्स में सबसे ज्यादा छात्रों ने दाखिला रद्द किया है।

इसके अलावा चौथी कट ऑफ के पहले दिन भाषा पाठ्यक्रम में सबसे अधिक छात्रों ने एडमिशन लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि पांचवी कट ऑफ में बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम में जिन कॉलेजों में दाखिले के अवसर खत्म हो गए थे। वहां पर दाखिले का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा कई कॉलेजों में सामान्य छात्रों के लिए दाखिले का अवसर ना के बराबर रहेगा।

चौथी कट ऑफ में दाखिले के लिए छात्रों को दो दिन का समय दिया गया था। वहीं एडमिशन मंजूर करने के लिए कॉलेजों के पास पांच नवंबर तक का समय है। फीस जमा करने के लिए छात्रों के पास छह नवंबर शाम पांच बजे तक का समय है। वहीं पांचवी कट ऑफ सात नवंबर को जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...


Source link