पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
जयसिंह(फाइल फोटो) । - Dainik Bhaskar

जयसिंह(फाइल फोटो) ।

हरियाणा के पानीपत जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बेटे के सामने ही उसके पिता को कैंटर चालक ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। अचेत अवस्था में पिता को बेटा आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले कर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेटे का इंतजार कर रहा था पिता
पुराना औधोगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में अत्तर सिंह ने बताया कि वह जाटल रोड रामनगर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके पिता जयसिंह(46) एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 23 दिसंबर को अत्तर सिंह अपने पिता को खाने देने के लिए उनकी कंपनी गया था। पिता कंपनी के पास मोतीलाल पेट्रोल पंप पर खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अत्तर सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिता नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही कैंटर के परिचालक साइड व पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अचेत अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...


Source link