नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने हितों के लिए दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता औैर पार्टी के सह मीडिया प्रभारी महेश वर्मा ने कहा है कि केजरीवाल अपने हितों के लिए दलितों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल 26, अलीपुर डॉ. अंबेडकर नेशनल मेमोरियल स्मारक के एक्जिट मार्ग काे बंद कर दिया है। एक्जिट मार्ग पर अपने सुरक्षा कर्मियों के वाहनों को खड़ा करवा दिया है।
वर्मा ने बताया कि केजरीवाल पहले तो नियमों को ताक पर रखकर अधिकारियों के निवास को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास के तर्ज पर अपने बंगले को विकसित करना चाहते हैं। इसलिए केजरीवाल के आदेश पर निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए दलितों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल 26, अलीपुर डॉ. अंबेडकर नेशनल मेमोरियल स्मारक के एक्जिट रोड को अपने प्रभाव बंद करवा दिया है वहां गेट पर अपने सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment