पंखाजूर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कापसी बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है। इसके चलते लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते। बाजार में आए लोगों के साथ व्यपारियों की सुविधा के लिए इस शौचालय का निर्माण कराया गया था। बनने के कुछ दिनों तक तो इसका उपयोग होता रहा पर साफ सफाई के आभाव में यहां गंदगी हो गई जिसके बाद पंचायत द्वारा जैसे तैसे साफ सफाई कर उसमें ताला लगा दिया गया।

तब से इस सामुदायिक शौचालय में ताला ही लटका हुआ है। वर्तमान में कापसी में परलकोट क्षेत्र की सबसे बड़ी दूर्गा पूजा होती है। पांच दिनों तक बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हजारों की संख्या में लोग कापसी पहुंचते हैं। इस सामुदायिक शौचालय में ताला लगे होने के चलते इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। कापसी के विरेंद्र मंडल, विधान सरकार, विजय वर्मन आदि ने बताया कापसी में इसके अलावा और कोई शौचालय नहीं है। इसमें ताला लटके होने के चलते पुरूष तो जैसे तैसे काम चला लेता हैं पर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्राम पंचायत छोटे कापसी कभी सांसद आर्दश ग्राम हुआ करता था। तब स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसके अलावा अन्य कई काम कराए गए थे पर सरकार बदलते ही सांसद आर्दश ग्राम योजना और कापसी सामुदायिक शौचालय का हाल एक जैसा हो गया है। सरपंच सुकदेव सलाम ने बताया वर्तमान में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय बंद कर दिया गया है। जल्द ही पानी की व्यवस्था करने प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद एक कर्मचारी भी रखा जाएगा और उसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...


Source link