ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
भारत के तेज़ी से बदलते परिदृश्य में जब युवा शक्ति अपने आत्मविश्वास, नवाचार और तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ रही हो, तब उसका जश्न गलगोटिया विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह के रूप में देखने को मिला। मंगलवार को आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर से आए 5123 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में उपाधियाँ प्रदान की गईं, और यह समारोह देश की शिक्षा शक्ति, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की दिशा में बढ़ते कदमों का जीवंत उदाहरण बन गया।
पीयूष गोयल का स्पष्ट संदेश – "भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है"
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, जो समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि गलगोटिया विश्वविद्यालय न केवल एक शिक्षण संस्थान है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भारत की बौद्धिक ताकत का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि यह विश्वविद्यालय पेटेंट फाइलिंग में देश में तीसरे स्थान पर है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
गोयल ने छात्रों से कहा – “आप अपने काम, विचार और योगदान से भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं। यह समय सिर्फ डिग्री लेने का नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का है।” उन्होंने भारत के आर्थिक विकास, डिजिटल क्रांति और वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “2047 तक हर घर में शिक्षा और स्वास्थ्य की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।”
बृजेश पाठक ने किया आह्वान – “तकनीकी ज्ञान को बनाएं समाजहित का साधन”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीक्षांत समारोह में छात्रों से भावनात्मक अपील की कि वे अपनी शिक्षा को केवल निजी उन्नति तक सीमित न रखें, बल्कि तकनीकी नवाचारों को सामाजिक कल्याण से जोड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और गलगोटिया जैसे संस्थानों का योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने कहा – “आज का युग तेजी से बदल रही तकनीकों का है और हमारी युवा शक्ति इस परिवर्तन की धुरी है। देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को सही दिशा और समर्पण की आवश्यकता है।”
AI और स्टार्टअप की दुनिया में बढ़े कदम – विनय कुमार पाठक की सलाह
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय परिषद के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावसायिक समझ और नवाचार पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा – “AI आज का यथार्थ है और भविष्य की नींव भी, ऐसे में युवाओं को इस तकनीक में दक्ष होना होगा।”
अमन गुप्ता का मंत्र – "Job Seeker नहीं, Job Creator बनिए"
BoAt कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अमन गुप्ता, जो युवाओं के बीच एक प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं, ने छात्रों से कहा कि वे नौकरी खोजने के बजाय अवसर पैदा करने वाले बनें। उन्होंने अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे जुनून, जोखिम और नवीन सोच किसी भी विचार को सफल ब्रांड में बदल सकती है।
डिग्री से बड़ी चीज़ है सोच
सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा – “डिग्री से बड़ी चीज़ है सोच। पढ़ाई के साथ-साथ समाज को देखने का नजरिया और समझ भी विकसित करें।” उन्होंने छात्रों को उद्यमशीलता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने की सलाह दी।
सुनील गलगोटिया का भावुक संबोधन – "शिक्षा है परिवर्तन का माध्यम"
गलगोटिया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुनील गलगोटिया ने समारोह में मौजूद हजारों छात्रों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा को उन्होंने हमेशा एक सामाजिक बदलाव का जरिया माना है, न कि व्यावसायिक अवसर मात्र।
उन्होंने कहा – “हमारा उद्देश्य सिर्फ डिग्रियां देना नहीं है, बल्कि छात्रों को ऐसा बनाना है जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। हमारी शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को हर दिशा में प्रतिस्पर्धी बना रही है।”
भविष्य की नींव पर खड़ा भव्य समारोह – राष्ट्रगान से हुआ समापन
समारोह में कार्यकारी अधिकारी डॉ. ध्रुव गलगोटिया, कुलपति प्रो. बाबू, परीक्षा नियंत्रक प्रो. भट्टाचार्या, रजिस्ट्रार नितिन गौर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने दीक्षांत गाउन में सजकर मंच पर उपाधियाँ प्राप्त कीं और यह दृश्य न केवल उनकी मेहनत का उत्सव था, बल्कि उनके सपनों की उड़ान की शुरुआत भी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे समस्त उपस्थितजनों में देशभक्ति की भावना और शिक्षा की गरिमा का एहसास गूंज उठा।
#गलगोटिया_दीक्षांत2025 #GalgotiasUniversity #PiyushGoyal #BrijeshPathak #AmanGupta #StartupIndia #DigitalIndia #ArtificialIntelligence #UPGovernment #YouthPower #JobCreators #NewIndia #HigherEducation #GreaterNoida #MakeInIndia #Innovation #ConvocationDay #GraduationDay #IndianEducation #TechForIndia #EducationForAll #AIInIndia #Entrepreneurship #SkillDevelopment #RaftarToday
? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Join Raftar Today on WhatsApp
Follow the Raftar Today channel on Twitter (X):
Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment