रोहतक33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में घर में अकेली महिला पर पड़ोसी ने गड़ासी से हमला कर दिया। एक के बाद एक महिला पर लगातार चार बार हमले किए। हमले से घायल हुई महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पीजीआई पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिर और गर्दन पर किया वार
रोहतक के गांव रिठाल फोगाट निवासी घायल महिला 35 वर्षीय सुमन ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया है कि रविवार शाम वह अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित प्लॉट पर लकड़िया लेने गई थी। प्लॉट की कुछ लकड़ियां बराबर में स्थित नाहर सिंह के प्लॉट में खिसक गई थी। नाहर सिंह उन्हें हटाने के लिए गाली-गलौज करने लगा। इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और लकड़ियों को उसके प्लॉट से हटा लिया। हालंकि नाहर सिंह इसके बाद भी नहीं माना और देर शाम उनके घर पर गंडासी लेकर आ धमका। उसने दोबारा से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गंडासी से सिर, पैर और गर्दन पर हमला किया। गंडासी लगने से उसे गंभीर चोटें आई।
पति चलाता है बस
घायल महिला ने बताया कि उसके पति रमेश रोहतक में एक प्राइवेट कंपनी में बस ड्राइवर हैं। वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं। नाहर सिंह जिस वक्त गंडासी से हमला कर रहा था, उन्हें बचाने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर नाहर सिंह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment