नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 371 पहुंची - Dainik Bhaskar

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 371 पहुंची

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ 46 दिन बाद दो मरीजों ने कोविड के कारण दम तोड़ दिया। इससे पहले 28 सितंबर को कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई थी। इस साल नवंबर माह में पहली बार कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं शुक्रवार को 80 दिन बाद 60 से अधिक मामले सामने आए। इससे पहले 25 अगस्त को 65 मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के 62 नए मामले सामने आए। वहीं 56 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 2 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक 1440332 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से 1414868 मरीज ठीक हो गए। जबकि 25093 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है।

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 371 पहुंची
विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 371 हो गई है। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 152 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1 और होम आइसोलेशन में 156 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए गुरुवार को 49874 टेस्ट हुए जिसमें 0.12 फीसदी मरीज संक्रमित पाए। इन जांच के लिए आरटीपीसीआर से 38408 और रैपिड एंटीजन से 11466 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 29972235 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 111 हो गई है।

खबरें और भी हैं...


Source link