एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Dec 2021 08:35 AM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा सार्वजनिक स्थानों पर पूजा ठीक नहीं है।नमाज को नमाज रहना चाहिए, न कि इसे ताकत दिखाने का जरिया बनाना चाहिए। सभी लोगों को अपने ढंग से पूजा की अनुमति है, लेकिन यह सही स्थानों पर ही होना चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नमाज को ताकत दिखाने का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पटौदी में क्रिसमस के जश्न में बाधा डालने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।महिला प्रेस क्लब से बातचीत के दौरान गुरुग्राम में कुछ सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिमों के नमाज अदा करने और हिंदू समूहों के उन्हें रोकने के प्रयास के संबंध में खट्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पूजा ठीक नहीं है।
नमाज को नमाज रहना चाहिए, न कि इसे ताकत दिखाने का जरिया बनाना चाहिए। सभी लोगों को अपने ढंग से पूजा की अनुमति है, लेकिन यह सही स्थानों पर ही होना चाहिए। इसे लेकर कुछ मतभेद हैं तो विभिन्न धर्मों के लोग स्थानीय अधिकारियों के पास जाकर इन्हें दूर कर सकते हैं।
पटौदी में कुछ दक्षिणपंधी युवाओं के क्रिसमस के जश्न में बाधा डालने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का समर्थन करने का कोई कारण नहीं है। ऐसे किसी भी कार्यक्रम में बाधा डालना अनुचित है। किसानों के प्रदर्शन पर खट्टर ने कहा कि हमें उन लोगों को अलग-अलग देखने की जरूरत है, जिन्होंने इसे शुरू किया और जिन्होंने समर्थन किया।
जिन्होंने इन्हें शुरू किया, वे खुद को किसान नेता कहते हैं जैसे गुरनाम सिंह चढू़नी, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वह चुनाव भी लड़ रहे हैं। अब उनका कहना है कि किसानों को चुनाव भी लड़ना चाहिए।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment