नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जगतपुरी इलाके में रंगदारी नहीं देने पर जिम मैनेजर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी केस में कोई गिरफ्तारी नही हुई है। जांच में पता चला आरोपी हर माह 50 हजार रुपये की रंगदारी की डिमांड कर रहा था। पुलिस ने बताया पीड़ित पंकज कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। पिछले करीब चार साल से वह जिम चला रहे हैं। जिम का मैनेजर ऋषभ है।
इलाके का रहने वाला गप्पू डेढ़ा दोस्तों के साथ कसरत के लिए आता था। वह रुपये भी नहीं देता था। अब वह हर माह पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिम मैनेजर ऋषभ ने रंगदारी देने से मना किया तो ऋषभ को बुरी तरह मार अधमरा कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment