नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वैध वीजा के बिना भारत में रह रहे दो विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। इनकी पहचान अर्दो ओस्मानौ और मित्तरंद आसनजी चे के तौर पर हुई। डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ईशा पांडेय ने बताया 1 दिसंबर की दोपहर मुख्य बाजार, बदरपुर में पुलिस को दोनों विदेशी नागरिक मिले।
इनसे भारत में रहने के लिए अपने दस्तावेज पेश करने को कहा गया। विदेशी नागरिकों ने दस्तावेज दिखाने के बजाए भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने वहीं काबू कर लिया। वे भारत में रहने से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उनके पासपोर्ट ग्रेटर नोएडा के एक होटल से बरामद किए गए। उनके वीजा भी एक्सपायर्ड पाए गए।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment