ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी के प्रतिष्ठित हल्दीराम स्वीट्स (Haldiram Sweets) में एक बड़ी विवादास्पद घटना सामने आई है। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने शनिवार को रसमलाई (Rasmalai) और बादाम मिल्क के नमूने लिए, लेकिन ग्राहक का आरोप है कि सड़ी हुई रसमलाई का सैंपल नहीं लिया गया।

#ग्राहक की शिकायत और कार्रवाई की मांग

गौर सिटी निवासी विवेक श्रीवास्तव (Vivek Shrivastava) ने शिकायत की कि 25 जुलाई को जोमैटो से ऑर्डर की गई रसमलाई से बदबू आ रही थी। 582 रुपये का यह ऑर्डर हल्दीराम स्वीट्स से मंगवाया गया था, जिसमें छोले भटूरे, वड़ा पाव, दाल मखनी और रसमलाई शामिल थी।

#खाद्य विभाग की टीम की कार्यवाही पर सवाल

शिकायतकर्ता ने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सही सैंपल नहीं लिया, जिससे उन्हें संतोष नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग ने भी प्रारंभिक रूप से कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

#मीडिया में मामला आने के बाद

मीडिया में खबर आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने गौर सिटी स्थित हल्दीराम स्वीट्स के आउटलेट का दौरा किया। विवेक श्रीवास्तव भी टीम के साथ थे। टीम ने आउटलेट से रसमलाई और बादाम मिल्क का एक-एक सैंपल लिया और जांच के लिए लैब भेजा।

#आगे की योजना विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि वह निजी लैब से जांच कराने और उपभोक्ता फोरम में जाने का निर्णय लिया है।

हैशटैग्स: #RaftarToday #HaldiramSweets #GreaterNoida #FoodSafety #ConsumerRights #FoodQuality

जुड़ें हमारे साथ: #RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।