ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी (Gaur City) में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के प्रतिष्ठित हल्दीराम स्वीट्स (Haldiram Sweets) पर एक ग्राहक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला ऑनलाइन ऑर्डर की गई रसमलाई की गुणवत्ता को लेकर है, जिसे ग्राहक ने खराब बताया है।

https://twitter.com/raftartoday/status/1816832805185147268?s=19
रफ़्तार टुडे की ट्वीटर अकाउंट

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की ऐस सिटी (Ace City) के निवासी विवेक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जोमैटो (Zomato) से हल्दीराम की रसमलाई समेत कई अन्य मिठाइयां ऑर्डर की थीं। ऑर्डर के बाद, जिला पर्यावरण समिति के सदस्य और नवरत्न फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने जिला खाद्य इंस्पेक्टर को शिकायत में बताया कि हल्दीराम की रसमलाई बदबूदार और खराब थी।

हल्दीराम की रसमलाई का फाइल फोटो

विवेक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नवरत्न फाउंडेशन ने शिकायत में कहा कि रसमलाई की एक बाइट टेस्ट करने पर ही उन्हें इसका खराब होना समझ में आ गया। उन्होंने खाद्य विभाग से मांग की है कि उनके घर में रखी रसमलाई का सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजा जाए। साथ ही, उन्होंने हल्दीराम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

विवेक श्रीवास्तव द्वारा हल्दीराम स्वीट के खाद विभाग को एप्लीकेशन

हल्दीराम की प्रतिक्रिया

अभी तक हल्दीराम स्वीट्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रतिष्ठान की प्रतिक्रिया क्या होती है और जिला खाद्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

#GreaterNoidaWest #GaurCity #HaldiramSweets #SpoiledRasmalai #FoodSafety #RaftarToday

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।

Raftar Today इस प्रकरण पर जिला फूड इंस्पेक्टर और गौर सिटी स्थित हल्दीराम स्वीट्स दोनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है इस मामले में कार्यवाही और खराब मिठाई को लेकर हल्दीराम का जो भी पक्ष होगा उसको जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा