ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार, एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सेक्टर चाई फोर, चाई थ्री, म्यू वन, और ज्यू टू में चल रहे सीवरेज से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं, जिन पर एसीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

सेक्टर चाई फोर में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लेबर की संख्या मौके पर कम थी और दो पंप भी क्रियाशील नहीं थे। इसके अलावा, डंपिंग ग्राउंड में सिल्ट का मलबा दिखाई दिया, जबकि आईपीएस परिसर में घास और झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे साफ-सफाई की स्थिति चिंताजनक नजर आई।

ACEO प्रेरणा सिंह ने इन सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के आदेश दिए

ACEO प्रेरणा सिंह ने इन सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के आदेश दिए और कार्यों के भुगतान के लिए साइट की फोटो और विजिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा सहित सीवर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, जो कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसीईओ के साथ थे।

ACEO प्रेरणा सिंह ने इन सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के आदेश दिए

#GreaterNoidaInspection #ACEOPrernaSingh #InfrastructureDevelopment #SewerMaintenance


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)