ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। बिसरख मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 अगस्त 2024 को महागुण मायवुड के बैंकट हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी सदस्यता अभियान के लिए कमर कस ली। इस बैठक में मुख्य अतिथि, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर जी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंडल प्रभारी सुनील नागर, मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी, और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। भाजपा का यह अभियान न सिर्फ संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी एक सशक्त नींव तैयार करेगा।

#Noida #Bisrakh #RaftraToday #BisrakhMandal #BJP #Membershipabhiyan #BJP4UP

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)