दनकौर, रफ़्तार टुडे। दनकौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान मंडल कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर और दनकौर चेयरमैन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि एवं पुत्र दीपक सिंह ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी बड़े ध्यानपूर्वक सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर

ने कहा की सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए एसएमएस और नमो ऐप के माध्यम से सदस्यता लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश को विश्व की एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से 'मन की बात' कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हैशटैग्स: #BJPMembershipDrive #MannKiBaat #MannKiBaat #Dankaur #RaftarToday #BJPLeaderSatyendraNagar #DeepakSingh

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)