दादरी, रफ़्तार टूडे। दादरी में आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी दादरी की ओर से अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए भूमि पूजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल और महामंत्री केशव गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को भव्य विजयदशमी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रावण दहन सहित अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

MLC श्रीचंद शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने दी आयोजन की शुभकामनाएं

भूमि पूजन कार्यक्रम में एमएलसी श्रीचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला आयोजन की तैयारियों के लिए कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और रामलीला आयोजन के लिए कमेटी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दादरी में रामलीला की परंपरा लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती है।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी चेयरमैन गीता पंडित और नगरपालिका की ईओ शालिनी गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रामलीला आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर दीपक नगर, विजय गौतम, एच.के. शर्मा, कालराम गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी की ओर से अध्यक्ष पवन बंसल और महामंत्री केशव गोयल के साथ आर.पी. शर्मा, कृष्णा बंसल, पुनीत गर्ग, दीपक शर्मा, ज्ञान सिंह रावल, ईश्वर भाटी, अजय गर्ग, राजीव गर्ग, अंकित अग्रवाल, अरुण बंसल और तनुज गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

20 अक्टूबर को होगा भव्य विजयदशमी कार्यक्रम

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आयोजन का प्रमुख आकर्षण 20 अक्टूबर को होने वाला विजयदशमी कार्यक्रम रहेगा। इसके लिए कमेटी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, सत्य और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। दादरी में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।