रफ़्तार टुडे, नॉएडा। आए दिन लोगों को यमुना प्राधिकरण के आवंटन की समस्याओं से जूझना पड़ता है, जनता की इसी परेशानी के निस्तारण के संबंध में एडवोकेट व डीड राइटर्स के अध्यक्ष अनिल भाटी ने YEIDA के CEO श्री अरूणवीर सिंह से मुलाक़ात की और उनको विस्तार से जनता को हो रही इन समस्याओं के बारे में बताया। अनिल भाटी ने इस सम्बंध में एक ज्ञापन भी यमुना प्राधिकरण के सीईओ श्री अरूणवीर सिंह को सौंपा।
रफ़्तार टुडे को अध्यक्ष अनिल भाटी ने बताया कि संपत्ति विभाग में प्राधिकरण के आवंटन को काफी समस्याएं झेलनी पड़ती है उनका निस्तारण करना अति आवश्यक है जिससे प्राधिकरण की ना केवल छवि सुधरेगी बल्कि लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसी समस्याओं से संबंधित उपाय के बारे में अध्यक्ष महोदय ने पॉइंट टू पॉइंट सीईओ महोदय को अवगत कराया। CEO महोदय ने समस्याओं का जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल भाटी पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर दीपक शर्मा सचिव पंकज रावल रवि शर्मा राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे

Comments (0)
Leave a Comment