नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी आफिस से कुछ दूरी पर एक बदमाश ने महिला की ज्वेलरी लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पति ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस कर लिया। मामला मधु विहार थाना इलाके का है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया पीड़ित रविता बलबीर नगर, शाहदरा इलाके में रहती है।
रात को रविता की बहन के देवर की शादी थी। कार्यक्रम आईपी एक्सटेंशन विक्टर पब्लिक स्कूल व डीसीपी आफिस के पास था। रात करीब साढ़े दस बजे रविता पति के साथ कार से समारोह स्थल के पास पहुंची। दोनों पैदल ही जाने लगे। इस दौरान स्कूटी पर आए बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर हार, सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment