पलवल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा के पलवल के रहीमपुर गांव में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चांदहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के पूरमपुर गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन सुनीता जिला हरिद्वार के मना खेड़ी गांव निवासी शेर सिंह के साथ शादी-शुदा थी। सुनीता के दो बच्चे हैं और वह अपने पति के साथ जिला पलवल के रहीमपुर गांव में अपना मकान बनाकर रहती थी।

सोनू का आरोप है कि उसकी बहन अपने घर पर थी तथा उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसी दौरान उसका पति शेर सिंह नशे की हालत में घर आया। नशे की हालत में रस्सी से गला दबाकर सुनीता की हत्या कर दी। शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से घर के अंदर बाथरुम में छुपा दिया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...


Source link