नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में काले घने बादल छाने के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे दिल्ली-एनसीआर का मौसम रहा सुहावना। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते दिल्ली के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसकी वजह से ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी हुई।
वहीं, रविवार को दिल्ली के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में दोपहर को घने बादलों के चलते अंधेरा छाया रहा तो लोगों को सड़कों पर वाहनों की लाइट ऑन करकर चलना पड़ा। वहीं, दिल्ली में बारिश की वजह से कुछ जगह जलजमाव भी हुआ हैं। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर का तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि इसके बाद दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment