जेवर, रफ्तार टुडे। काफी दिनों से सीमा हैदर के कारण विवाद में रहे रबूपुरा से फिर आई चौंकाने वाली खबर! सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है सोशल मीडिया में विधायक धीरेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति के साथ स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की फ़ोटो।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं किंतु पहने हुए जूतों सहित, सोशल मीडिया में ट्रोल हुए विधायक जी को अपनी गलती का एहसास हुआ एवम आनन फानन में उन्होंने तुरंत फेसबुक पर अपने पैरों के नीचे वाले हिस्से को काटकर श्रद्धांजलि देने वाला फोटो अपलोड किया, जो की जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है कि माननीय जी ने दी जूते पहनकर दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को सच्ची श्रद्धांजली।

Comments (0)
Leave a Comment