दादरी, रफ्तार टुडे। शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवम् प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदीप नरवाल का गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दिनेश शर्मा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में जिला तथा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।प्रदीप नरवाल हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं।

वह 30 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर तथा बुलंदशहर में होने वाले साझा कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए जा रहे थे लुहारली टोल प्लाजा दादरी के पास कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर तथा बुके भेंट कर स्वागत किया।उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर व महानगर कांग्रेस नोएडा के पधाधिकारी बुलंदशहर कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवम् संगठन प्रभारी रामभरोसे शर्मा, विदित चौधरी उत्तर प्रदेश महासचिव,सुधीर पाराशर प्रभारी गौतमबुद्ध नगर,रामकुमार तंवर महानगर अध्यक्ष,दिनेश अवाना एआईसीसी, पुरषोत्तम नागर यूथ जिला अध्यक्ष उदय नागर ब्लाक अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा जिला महासचिव,राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, चन्द्रमल जिला उपाध्यक्ष, हेमचंद नागर जिला कोषाध्यक्ष,सतपाल भाटी जिला उपाध्यक्ष, राधा रानी जिलाध्यक्ष महिला,आनंद शर्मा,राजकुमार शर्मा,लवकेश शर्मा,किशन शर्मा नगर अध्यक्ष दादरी,श्री कृष्ण दिनेश भाटी आउटरीच विभाग अध्यक्ष धर्म सिंह एस सी एस टी जिला अध्यक्ष कपिल भाटी जिला महासचिव दनकौर नगर अध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह नरेंद्र सिंह राजकुमार भारती राजकुमार मोनू एन एस यू आइ जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मुखिया राजीव त्यागी कादिर ख़ान जिला महासचिव राकेश शाहरुख मलिक जिला सचिव चरनसिंह महाराज सिंह जिला महासचिव हरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।