लखनऊ, रफ्तार टुडे। जनपद गौतम बुध नगर में दादरी नगर पालिका को अनारक्षित घोषित किया गया है वही नगर पंचायत दनकौर को अनुसूचित जाति महिला जेवर नगर पंचायत को अनारक्षित बिलासपुर नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला रबूपुरा नगर पंचायत को अनारक्षित तथा जहांगीरपुर नगर पंचायत को अनारक्षित घोषित किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से कवायद को तेज कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से कवायद को तेज कर दिया गया है। गुरुवार शाम यूपी शासन की ओर से प्रदेश के सभी नगर निगम की सूची जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर निगम के महापौर की सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि गाजियाबाद की सीट भी महिला के लिए आरक्षित की गई है।

Comments (0)
Leave a Comment