दिल्ली, रफ्तार टुडे। UP Investors Summit 2023 यूपी इन्वेस्टर्स समिट के तहत नोएडा में अरबों रुपए का निवेश लाने के लिए आज यानी कि मंगलवार (13 जनवरी 2023) को नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी दिल्ली जाएंगी। वह दिल्ली में रोड शो करेंगी और राष्ट्रीय राजधानी की नामी कंपनियों के साथ बैठक करेंगी। दिल्ली के बाद रितु माहेश्वरी हैदराबाद और चंडीगढ़ भी जाएंगी। हैदराबाद में उनका कार्यक्रम 18 जनवरी और चंडीगढ़ में 27 जनवरी को है।
27 कंपनियों के अफसरों के साथ बैठक हुई
रितु माहेश्वरी ने सोमवार को बोर्ड रूम में बैठक कई कंपनियों के अफसर के साथ बैठक की है। इस बैठक में यूफ्लेक्स, कैंट आरओ, सैमसंग डिस्पले, मदरसन, डिक्शन, धर्मपाल सत्यपाल, एसोटेक, आइकिया और पैनेसिया सहित अन्य कंपनियों के अफसर मौजूद रहे। कुल मिलाकर 27 कंपनियों के अफसरों के साथ रितु माहेश्वरी ने बैठक की है।
योगी आदित्यनाथ के सपनों को उद्यमियों के सामने साझा किया
इस दौरान रितु माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को उद्यमियों के सामने साझा किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उत्तर प्रदेश का वातावरण सबसे बेहतर है। यहां पर सब लोग सुरक्षित हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यमियों के सामने योगी आदित्यनाथ की नीतियों को बताया है। इसके अलावा लैंड बैंक के बारे में जानकारी साझा की।
ढ़ाई घंटे तक चली बैठक
प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने उद्यमियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपए का निवेश करें। उन्होंने निवेशकों से पूछा कि अगर कोई कमी है तो वह बता सकते हैं। करीब ढ़ाई घंटे तक उद्यमियों और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लंबी बैठक चली है।

Comments (0)
Leave a Comment