गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टुडे। जिले में भूमाफिया की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब प्रदेश के मंत्री और जिलाधिकारी से भी नहीं डरते। हाल ही में नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के पृथला खंजरपुर गांव में भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से 1800 पौधों को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। ये वही पौधे थे, जिन्हें 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने खुद रोपा था।

अवैध कब्जे की नियत से की गई पौधों की तबाही

सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने के लिए भूमाफिया ने पौधों को नष्ट करने का दुस्साहस किया। पर्थला खंजरपुर गांव में 5100 पौधे लगाए गए थे, जिनमें से 1800 पौधों को ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। चार भूमाफियाओं ने मिलकर 20 अगस्त की रात को ये करतूत अंजाम दी। जुताई के साथ-साथ कुछ पौधों को हाथों से उखाड़ भी दिया गया।

वन विभाग की त्वरित शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

जब वन विभाग को इस कृत्य की जानकारी मिली, तो बीट प्रभारी महेंद्र पाल ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, लाला और अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।

#LandMafiaCrushedPlant #MinisterAndDMDidPlantation #LandMafiaInGreaterNoida #RaftarToday #Gautambudhanagar #Noida


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): [Raftar Today (@raftartoday)](https://x.com/rafartoday