उत्तर प्रदेश, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। भाजपा के अंतरंग सूत्रों का दावा है कि राज्य सरकार में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दो दिग्गज नेताओं की कुर्सी जाने वाली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र के बाद यह बड़ा राजनीतिक "धमाका" हो सकता है।

भाजपा सरकार में असंतोष और उथल-पुथल:

लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में असंतोष की खबरें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सबसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने कई जरूरी बैठकों में भाग नहीं लिया है। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों को "दिल्ली" का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन राज्य सरकार में उनकी भूमिका को लेकर विवाद बना हुआ है।

बदल सकती हैं दो बड़ी "कुर्सी":

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उनके पदों से हटाया जा सकता है। उनकी जगह पर जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (ओबीसी) और पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी या डॉ दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य ओबीसी और ब्राह्मण समीकरण को संतुलित करना है।

योगी की स्थिति बनी रहेगी मजबूत:

भाजपा का एक धड़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनकी जनप्रियता और RSS का समर्थन उन्हें मजबूती प्रदान कर रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने योगी को बनाए रखने का निर्णय लिया है क्योंकि उनकी लोकप्रियता से छेड़छाड़ करने से भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है।

उत्तर प्रदेश की सरकार में यह बदलाव बहुत जल्दी देखने को मिल सकता है। किसी भी दिन यह बड़ा राजनीतिक "धमाका" हो सकता है और दो दिग्गज नेताओं की कुर्सी जा सकती है। योगी आदित्यनाथ की स्थिति मजबूत बनी रहेगी और भाजपा उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी।

हैशटैग #UPPolitics #PoliticalChange #RaftarToday #BJP #BJPDiptyCM #BJPChange #CMYogi #Brajeshpathak #KeshavprashadMourya #HomeMinisterAmitShah #RSS

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।