नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

निहाल विहार इलाके में ई रिक्शा चालक से की थी लूटपाट। निहाल विहार इलाके में ई रिक्शा चालक से हुई लूट के मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिन (18) व अनिकेत (21) के तौर पर हुई। ये नांगलोई और बुलंदशहर यूपी के रहने वाले हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियाें तक पहुंच सकी।

डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक परविंदर सिंह ने बताया तीन नवंबर की रात पीसीआर कॉल के जरिए लूट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पीड़ित ई रिक्शा चालक मिला। जिसने बताया वह नांगलोई से रणहौला से सवारियों को छोड़ने जा रहा था। जब वह नारायण धर्म कांटा के पास पहुंचा और सवारियों से भाड़ा मांगा तो उस पर किसी धारदार चीज से वार कर दिया।

खबरें और भी हैं...


Source link