नई दिल्ली12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भलस्वा डेयरी इलाके में किशोर से बाइक टच होने पर बवाल मच गया। झगड़े की सूचना पर मौके पर गए एएसआई को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने एक पीसीआर वैन और अन्य वाहन को तोड़ दिया। घटना के समय दोनों समुदाय की ओर से लाठी-डंडे और तलवार तक चल गई।
पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। एहतियातन अर्द्धसैनिक बलों को वहां तैनात किया गया है। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में शाम को एक किशोर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। उससे एक बाइक टच हो गई। इस घटना के बाद दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से मारपीट हुई। झगड़े की कॉल पर एएसआई रमेश कुमार गए।
वहां मौजूद लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की। इस बीच कुछ लोगोंने रमेश कुमार की पिटाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पीसीआर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। रमेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने विशाल और रमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया था।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment